उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:----पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय द्वारा महिला थाना का किया गया औचक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
दिनांक-25.01.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे- (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, महिला उत्पीड़न) आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
महिला हेल्प डेस्क-
महोदय द्वारा महिला थाना के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया ।
साइबर हेल्प डेस्क-
महोदय द्वारा महिला थाना के साइबर हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया तथा साइबर पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने व किसी प्रकार की समस्या होने पर साइबर थाना से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
कंप्यूटर कक्ष-
कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी ,जीडी आदि ) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया । जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सके ।
सीसीटीवी कैमरा 24x7 चलता रहे-
थाना महिला थाना परिसर व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी की गयी, किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाय ।
सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।

TREND