उत्तर प्रदेश जनपद-बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
फेफना बलिया:----थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा थाना फेफना में पंजीकृत मु0अ0सं0 12/25 धारा 87/137(2) B.N.S. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता सकुशल बरामद । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपाशंकर व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री श्यामकान्त के पर्यवेक्षण में थाना फेफना पुलिस के द्वारा थाना फेफना में पंजीकृत मु0अ0सं0 12/25 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मु0 रियाज पुत्र मु0 जलालुद्दीन निवासी ग्राम व पोस्ट करमानपुर, रानीगंज बैरिया थाना बैरिया जिला बलिया को दिनांक 24.01.2025 को समय करीब 16.18 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0-12/25 धारा 87/137(2) बीएनएस थाना फेफना जनपद बलिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मु0 रियाज पुत्र मु0 जलालुद्दीन निवासी ग्राम व पोस्ट करमानपुर, रानीगंज बैरिया थाना बैरिया जिला बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सत्येन्द्र चौधरी थाना फेफना, बलिया
2. म0का0 मंजू देवी थाना फेफना, बलिया

TREND