Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया द्वारा अंग्रेजी/देशी नाजायज शराब कुल 2618 लीटर का कराया गया विनष्टीकरण-

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 

    चितबड़ागांव बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार चलाया जा रहा "आपरेशन क्लीन" अभियान, जिसके अन्तर्गत बरामद/मुकदमाती मालों/अवैध शराब का कराया जा रहा विनष्टीकरण।

    *थाना चितबड़ागांव पुलिस द्वारा लगभग 17 लाख रूपये अनुमानित कीमत की नाजायज शराब का कराया गया विनष्टीकरण। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के अन्तर्गत थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम द्वारा कुल 72 मुकदमों के माल मुकदमाती करीब 2618 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी शराब का विनिष्टीकरण कराया गया ।      
              
     महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ हेतु निर्गत आदेश के अनुपालन में व पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपाशंकर जनपद बलिया के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री श्यामकान्त जनपद बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव द्वारा मुकदमाती (अवैध शराब) मा0 न्यायालय द्वारा गठित टीम श्री बीरपाल सिंह सहायक अभियोजन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर, व अन्य लोगों की उपस्थिति में आज दिनांक 26.01.2025 को वीडियोग्राफी के माध्यम से कुल 72 अभियोगों के मालों को चेक कराकर उपलब्ध संसाधन द्वारा थाना प्रांगण में (आवास के पीछे) के अनुसार लेबर लगाकर व जे.सी.बी. से गड्ढा खुदवाकर कुल 72 अभियोगों से सम्बन्धित 2618 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी शराब को गड्ढे में डालकर जे.सी.बी. से तोड़कर विनष्टीकरण की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण करायी गयी व ‘ऑपरेशन क्लीन’ को सफल बनाया गया । विनष्टीकरण कराये गये नाजायज शराब की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रूपये हैं।

    माल (अवैध शराब) के विनष्टीकरण हेतु उपस्थित टीम का विवरण-
    1- क्षेत्राधिकारी सदर श्री श्यामकान्त जनपद बलिया 
    2- थानाध्यक्ष श्री प्रशान्त कुमार चौधरी थाना चितबडागांव जनपद बलिया
    3- उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर यादव थाना चितबडागांव जनपद बलिया
    4- उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह थाना चितबडागांव जनपद बलिया
    5- हे0मु0 धर्म प्रकाश गौतम थाना चितबडागांव जनपद बलिया
    6- लेखपाल (चितखास) श्री लल्लन यादव
    7- लेखपाल ( नगवागाई) श्री शशिकान्त चौरसिया
    8- सभासद वार्ड न0- 6 पटेल नगर श्री अमित वर्मा

    Bottom Post Ad

    Trending News