Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अयोध्या जनपद वासियों का जीना हुआ दुश्वार उमड़ रहा जन सैलाब

    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट: संतोष मिश्रा 



    उत्तर प्रदेश अयोध्या :---महाकुंभ मेले से लगातार भीड़ अयोध्या में जो श्रद्धालु आ रहे है इसके जलते दैनिक मजदूर कर्मचारी एवं जनपद वासियों का आवागमन हुआ बाधित घंटो जाम का कर रहे हैं सामना एयरपोर्ट से लेकर के बाईपास क्रॉस करने में लग रहे हैं घंटो ऐसे में कोई बीमार जनमानस कैसे पहुंच पाए हॉस्पिटल यह सब एक चर्चा का विषय बना हुआ है प्रतिदिन लाखों की भीड़ जो अयोध्या कुंभ मेले से पहुंच रही है ऐसे में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ सुचारू रूप से यातायात चालू करवाने का प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं विफल भी दिखाई पड़ रहे हैं रेणुकूट से चलकर आए सुभाष शुक्ला ने बताया सुल्तानपुर से अयोध्या पहुंचने में आज 60 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे में तय किया गुजरात से चलकर आए हेमेंद्र द्विवेदी ने बताया स्वामीनारायण धर्मशाला से बाईपास पहुंचने में 3 घंटे लगे इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की आम जनमानस की क्या हाल होगी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम लला के दर्शन के लिए उमड़ रही है श्रद्धालुओं का जन सैलाब कहीं ना कहीं सनातन धर्म को मजबूत करने का काम कर रही है और सनातन धर्म के लिए एक संदेश भी देना चाह रही है कि सनातन धर्म का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है श्री राम लला के दर्शन कर कई भक्तों की आंखों में आंसू भी दिखाई दिए पत्रकारों द्वारा सवाल करने पर भक्तों ने बताया कि भाजपा सरकार में यह 500 साल का बनवास टूटा है जो हमारे प्रभू श्री राम अपने घर पधारे हैं आज अपने प्रभु के दर्शन कर हम धन्य हुए। कई भक्तों के चेहरे पर मायूसी भी रही कि सिर्फ रामलला के दर्शन कर वापस जाना पड़ रहा है हनुमानगढ़ी के दर्शन नहीं कर पाए क्योंकि भीड़ इतना ज्यादा बढ़ गई की दो से तीन किलोमीटर तक की लाइन तय कर पाना सभी के बस की बात नहीं रही और उनके पूर्व नियोजित कार्यक्रम के विपरीत रही। दूर से ही बजरंगबली हनुमान जी को प्रणाम कर पुनः आने का संकल्प लिया।

    Bottom Post Ad

    Trending News