उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: रमाशंकर गुप्ता
बलिया उत्तरप्रदेश:---तिल वाली लड्डू की यब 6 रेसिपी बनाना सीखे. नीचे रेसिपी पढ़े बनानें की विधि सामग्री।
🔶नारियल पाक
सामग्री:
250 ग्राम नारियल का बुरादा
1 बाउल शुगर
3/4 बाउल दूध
1 पैकेट मिल्क पाउडर
1 टी स्पून इलायची पाउडर
बादाम कतरन (गार्निश)
1 पिंच ऑरेंज फूड कलर
विधि:
1. एक कढ़ाई में नारियल का बुरादा डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं और फिर उसमें शुगर डालकर मिला लें।
2. अब उसमें दूध डालें, फूड कलर डालकर अच्छे से मिला लें।
3. फिर मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिश्रण को अच्छे से पकाएं। शुगर पिघलने और दूध सोखने तक पकाते रहें।
4. एक प्लेट में घी लगाकर मिश्रण डालें, फैलाएं और ऊपर से बादाम कतरन से सजाएं। सेट होने के लिए रख दें।
5. जब नारियल पाक सेट हो जाए, उसे पीसकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे डब्बे में भरकर रख सकते हैं और जब चाहें खा सकते हैं।
🔶काले तिल के लड्डू
सामग्री:
काले तिल (भुने हुए)
गुड़ (बारीक कटा हुआ)
देशी घी
काजू (सजाने के लिए)
पानी (लड्डू बनाने के लिए)
विधि:
1. सबसे पहले कढ़ाही में 1 छोटा चम्मच देशी घी और बारीक कटा हुआ गुड़ डालें। गुड़ को अच्छे से पिघलने तक पकाएं।
2. जब गुड़ पिघल जाए और सफेद बबल्स बन जाएं, तो एक छोटी सी मात्रा पानी में डालकर चेक करें। अगर वह गोला बना रहा है तो गुड़ पक चुका है।
3. अब उसमें भुना हुआ काला तिल डालें और अच्छे से मिक्स करें। फिर गैस बंद कर दें।
4. हल्के गर्म मिश्रण से हाथ में थोड़ा पानी लगा कर गोल गोल लड्डू बना लें और ऊपर से काजू के टुकड़ों से सजाएं।
5. सारे लड्डू बना कर सर्विंग प्लेट में निकाल लें।
6. इन लड्डू को एक एयर-टाइट कंटेनर में रखें और 15 दिन तक खा सकते हैं।
🔶सौंठ लड्डू
सामग्री:
250 ग्राम सौंठ (अदरक से बनाई हुई सौंठ)
1 कप घी
2 चमच हल्दी पाउडर
2 कप गुड़ (बारीक कटा हुआ)
विधि:
1. घी को गरम करें और उसमें बारीक कटा हुआ गुड़ डालें। जब गुड़ पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें।
2. अब उसमें हल्दी पाउडर डालें और फिर सौंठ डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3. मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर छोटे-छोटे लड्डू बना कर रखें।
4. सर्दियों में हर रोज एक सौंठ लड्डू खाएं। इससे सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है।
🔶भुने चने की बर्फी
सामग्री:
300 ग्राम भुने हुए चने
1 कप नारियल का बुरादा
1/2 कप कटे हुए बादाम
1 1/2 कप चीनी
1/2 कप देसी घी
1/4 छोटे चम्मच केसर के धागे
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कप पानी
1 बड़े चम्मच कटी हुई पिस्ता
1 कप अमूल मिल्क पाउडर
विधि:
1. सबसे पहले भुने चने के छिलके निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें और फिर छान लें।
2. एक कढ़ाई में घी डालकर पिघलाएं, फिर उसमें भुने चने का पाउडर डालें और धीमी आंच पर गोल्डन होने तक भूनें।
3. अब दूध और बादाम डालकर फिर से भूनें, जब चने अच्छे से पक जाएं, तो गैस बंद कर दें।
4. नारियल का बुरादा और अमूल मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
5. एक पैन में पानी, चीनी, और केसर डालकर चाशनी तैयार करें, जब एक तार का बन जाए, तो इसे चने के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
6. अब इलायची पाउडर डालें, और मिश्रण को अच्छे से पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
7. मिश्रण को एक प्लेट में सेट करने के लिए डालें, ऊपर से कटी हुई पिस्ता डालें और 3-4 घंटे के लिए जमने के लिए छोड़ दें।
8. जमने के बाद बर्फी को काट लें और सर्व करें। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक भुने चने की बर्फी तैयार है।
🔶लौकी की बर्फी
सामग्री:
लौकी (कद्दूकस की हुई) – 1 कप
चीनी – 1 कप
दूध – 1/2 कप
कूटी हुई इलायची – 1 छोटी चम्मच
ग्रीन फूड कलर (ऑप्शनल)
घी – 1 छोटे चम्मच (मोल्ड में लगाने के लिए)
विधि:
1. सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके कढ़ाई में डालें और 2 मिनट तक पका लें।
2. फिर उसमें चीनी डालकर 2 मिनट और पकाएं।
3. अब उसमें दूध डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक दूध पूरी तरह लौकी में सूख न जाए।
4. इसके बाद कूटी हुई इलायची डालें और मिक्स करें।
5. अगर आप चाहें तो थोड़ी हरी रंगत के लिए ग्रीन फूड कलर डाल सकते हैं (यह वैकल्पिक है)।
6. अब हलवे को लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
7. फिर गैस बंद कर दें और किसी मोल्ड में तेल लगाकर हलवे को उसमें डाल दें। थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
8. जब हलवा ठंडा हो जाए, तो उसे बर्फी के आकार में काट लें।
9. लौकी की बर्फी तैयार है। यह स्वादिष्ट और जल्दी बनकर तैयार हो जाती है।
10. आप इसे किशमिश या अपनी पसंद की गार्निशिंग से सजा सकते हैं।
यह बर्फी सभी उम्र के लोगों को पसंद आएगी।

TREND