उत्तर प्रदेश बलिया/प्रयागराज
इनपुट: रमाशंकर गुप्ता
उत्तर प्रदेश बलिया/प्रयागराज :---प्रयागराज महाकुंभ यह पोस्ट प्रयागराज जाने वालों को ध्यान मे रखकर लिखी गयी है पुरा पढ़िए समय निकालकर
प्रश्न आ रहे हैं :-
कैसे जाएँ
कहाँ रुकें
बहुत भीड़ होगी
परिवार सहित कैसे रहेंगे
आदि आदि
तो मैं आपको क्लियर कर दूँ कुंभ हमेशा से लगता आया है कोई नया नहीं है यहाँ तो हर साल माघ मे भी भीड़ रहती है
पर इस बार हौवा बना दिया गया है
मैं आपको बता रहा हूँ शाही स्नान के दिन कुछ ज्यादा रहती भीड़ और कुछ विशेष जगह अन्यथा कोई दिक्कत नहीं है आप आराम से जाइए
1-कैसे जाएँ :इसका जवाब है प्रयागराज हर माध्यम से जुड़ा है हवाई सड़क और रेल मार्ग आपकी जिससे सुविधा बनें आ जाइए
4-5 रेलवे स्टेशन मे से कहीं भी उतर लीजिए कोई दिक्कत नहीं
2-कहाँ रुकें :-निःशुल्क से लेकर 1 लाख प्रतिदिन तक रुकने का साधन मौजूद है
और मिल भी रहे आप पहले थोड़ी जानकारी अगर लेलें यात्रा मे कोई परेशानी नहीं
निःशुल्क भी मिल रहा आराम से
वैसे आप लोग यदि गुरु आश्रम से जुड़े हैं उनके पंडाल है बढ़िया कंबल चद्दर लेकर जाइए आराम से रहिये कोई दिक्कत नहीं
इसके अलावा कई लोग निःशुल्क सुविधा प्रदान कर रहे जहाँ आप आराम से रह् सकते हैं।
यहाँ पर आपको बिल्कुल संगम के पास ही रहने की क्या जरूरत है बताइए 2-3km दूर भी रहिये आराम से electric रिक्शा चलते हैं
कोई दिक्कत नहीं
बढ़िया लोग घरों को home stay बना लिये हैं
रहिये
पर्याप्त हैं
होटल भी धर्मशाला भी पर्याप्त हैं जैसा बजट शाही स्नान के अलावा मिल ही जा रहे बिना किसी दिक्कत के आप लोग बेवजह मत परेशान होइए।
परिवार जा रहा एक दिन पहले थोड़ा सर्च करिए या फिर चलें जाइए स्नान ही करना है ना तो पहुँचिये गंगा घाट एक एक करके न्हाइए
और बढ़िया दिनभर घूम कर शाम को वापसी सुविधा की बात नहीं अगर कुंभ स्नान प्राइयारिटी है तो
भीड़ :- यहाँ माघ मेला मे हर साल भीड़ होती है पर कभी कोई दिक्कत नहीं आती इसी तरह इस बार भी कोई दिक्कत नहीं आएगी ना आ रही है यहाँ सोशल मीडिया मे hype बन रहा बस कुंभ जाना है तो खाली तो नहीं होगा सब जानते हैं कोई नहीं बात तो नहीं है ना।
भोजन :- निःशुल्क भंडारे हैं आप प्रसाद पाइए प्रेम से गली गली कोई समस्या नहीं
या फिर 50rs से लेकर जितना मर्जी खर्च करिए
लोग तो नाश्ता करके पेट भर जाएगा या फिर प्रसाद पाकर ही
अब क्या समस्या है समस्या का समाधान है सबका बस आप मन बनाइए और आनंद से कुंभ मे जाइए नहाईए साक्षी बनिए 144वर्ष वाले इस दिव्य कुंभ का
लोग कल्पवास मे है उनको कोई दिक्कत नहीं
इस बार सेक्टर बनें है कई सेक्टर मे भीड़ ना के बराबर है उस तरफ जाइए
आपको स्नान ही तो करना है

TREND