Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बुल्लापुर स्थित हनुमत धाम में भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार अंतर्गत बुल्लापुर नईबस्ती के श्रीहनुमत धाम, रामानुज आश्रम पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन बुधवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। गुजरात स्थित द्वारका जगन्नाथ मंदिर से पधारे स्वामी बद्रीनाथ श्री वनमाली ने बताया कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से मुक्ति का मार्ग सुगम हो जाता है। मुक्ति का एकमात्र मार्ग श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण ही है। श्रीधराचार्य महाराज एवं उनकी माता राजमुनि देवी ने कथावाचक एवं उनके सहयोगियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से विदाई दी। उपस्थित लोगों ने कथा वाचक के ऊपर जमकर फूलों की वर्षा की। मुख्य यजमान राजमुनी देवी ने श्री वनमाली जी के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्णाहुति एवं कथा विश्राम बुधवार को विशाल भंडारे के साथ हो गया। भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

    इस मौके पर परशुराम तिवारी, सुनील पाठक, धनेश पांडेय, दीनबंधु चौबे, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, लक्की सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत सिंह, कृष्णकांत पाठक, शंकर प्रसाद चौरसिया, जितेंद्र पांडेय, अक्षयबर पांडेय, सिद्धार्थ तिवारी, धनेश पांडेय, शशिकांत सिंह, राधेश्याम दुबे, भगवती राय, अशोक पाठक, सत्यनारायण पाठक, रविंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News