Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मूंगफली के छिलकों से बनी खाद के फायदे,खाद बनाने की विधि सामग्री‌ जानिएं: संतोष कुमार गुप्ता



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया उत्तरप्रदेश:---पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए खाद की जरूरत होती है। जिसमें जैविक खाद सबसे अच्छी मानी जाती है। अगर आप खाद पर होने वाले खर्च को कम करना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहें। हम आपको समय-समय पर खेती और बागवानी के तरीके फ्री में बताते रहते हैं। जिसमें आज हम बागवानी से जुड़ी एक ऐसी खाद की जानकारी लेकर आए हैं जिसे आप बिना किसी खर्चे के घर पर ही बना सकते हैं।

    मूंगफली के छिलकों की खाद:-

    मूंगफली के छिलकों की खाद बहुत आसानी से तैयार की जा सकती है। इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। मूंगफली की खाद मिट्टी में कई पोषक तत्व मिलाती है। मूंगफली के छिलकों की खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पौधों की जड़ों को मजबूत बनाती है।

    मूंगफली के छिलकों से बनी खाद के फायदे:-

    ● यह सस्ती और बनाने में आसान है।
    ● यह पर्यावरण के अनुकूल है।
    ● ग्रोथ के साथ-साथ पौधों की जड़ों को मजबूत बनाती है।
    ● यह पौधों की ग्रोथ को तेज करती है।

     ■ खाद बनाने की विधि:-

    ◆ मूंगफली के छिलकों को बारीक टुकड़ों में तोड़कर 12 घंटे के लिए भिगो दें।
    ◆ बाद में इसे पानी से निकालकर छाया में रख दें।
    ◆ 100 ग्राम गुड़ को 200 मिली पानी में घोलकर एक किलो खाद के हिसाब से खाद में मिला दें।
    ◆ खाद को मिलाकर छाया में ढककर रख दें। इसे 3 से 4 दिन में एक बार मिलाएँ। 30 दिन बाद पौधों में इसका प्रयोग करें।

    Bottom Post Ad

    Trending News