Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    घर पर बना हुआ चाय का मसाला बनाने मिलावट के ज़हर से ख़ुद को बचायें सामग्री जानिएं : संतोष कुमार गुप्ता

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---घर पर बना हुआ चाय का मसाला बनाने मिलावट के ज़हर से ख़ुद को बचायें 
    सामग्री 
    3 बड़े चम्मच लौंग 
    1/4 कप इलाइची 
    1/2 कप काली मिर्च 
    2 टुकड़े दालचीनी 
    1/4 कप सौंठ 
    1 चम्मच जायफल 
    2 चम्मच सौंफ 
    1 चम्मच सूखी तुलसी 
    2 बड़ी इलायची 

    विधि 
    1.चाय का मसाला बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में लौंग, इलायची, काली मिर्च और दालचीनी डालकर 1 मिनट के लिए मध्यम आँच पर सूखा भुन लीजिए।
    2.एक प्लेट में पलटकर उसे पूरी तरह से ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दीजिए।
    3. ठंडा होने के पश्चात उसमें सौंठ जायफल और तुलसी डालकर मिक्सर में मुलायम होने तक पीस लीजिए।
    4.चाय का मसाला हवा-बंद डिब्बें मे भर कर रख दीजिए और आवश्यकतानुसार प्रयोग कीजिए।

    महत्वपूर्ण सुझाव
    हवा-बंद डिब्बें में भरकर रखा हुआ यह चाय का मसाला 4 महीनों तक ताज़ा रहता है।

    Bottom Post Ad

    Trending News