Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    विविध कार्यक्रमों एवं भंडारे के साथ जौहरी माई मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :-- क्षेत्र के भरसर गांव के दियारे में स्थित जौहरी माई मंदिर का वार्षिकोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। जौहरी माई का जयकारा जमकर लगाया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। विधि विधान से हवन, पूजन तथा आरती सहित कई अनुष्ठान किए गये। 
     इस दौरान पंडित अशोक पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य यजमान रवि प्रकाश तिवारी, उनकी पत्नी रत्ना तिवारी, शिव प्रसाद सिंह, पंकज सिंह, रवि सिंह, बुचकुन तिवारी, हरि तिवारी के हाथों विधिवत पूजन संपन्न कराई। पूजा देखने के लिए भारी संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा। आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसार ग्रहण किया। उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने बताया कि लगातार 30 वर्षों से विशाल भंडारे के साथ जौहरी मैया का पूजन होता चला आ रहा है। भक्तों का मानना है कि कोई भी व्यक्ति दिल से मैया के स्थान पर सर झुकाकर मन्नतें मांगता है उसकी मन्नतें जरूर पूरी होती है।
     कार्यक्रम को सफल बनाने में अश्रित पांडेय, अनूप यादव, विवेक यादव, हर्ष ओझा, अमित पटेल, हर्षित पटेल, मुन्ना पटेल, आदित्य गुप्ता, सूरज ठाकुर, अमित यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News