Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अधि0/कर्म0 गण के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूट-केश व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना व भावभीनी विदाई, एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह द्वारा आज दिनांक-28.02.2025 को 07 अधि0/कर्म0 गण के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूट-केश व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी, एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।

               
    उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 28.02.2025 को जनपद बलिया से 1.उप नि0 ना0 पु0 श्री राधेश्याम सिंह यादव पुलिस लाईन जनपद- बलिया।,2. चतुर्थ श्रेणी कर्मी श्री रामप्रकाश राम पुलिस लाईन जनपद- बलिया। 3.उप नि0 ना0 पु0 श्री सारनाथ प्रसाद पुलिस लाईन जनपद- बलिया। 4.उप नि0 ना0 पु0 श्री जय प्रकाश सिंह कुशवाहा थाना गड़वार जनपद- बलिया। 5. उ0नि0ना0पु0 श्री आशीष कुमार पुलिस लाईन जनपद- बलिया। 6. उ0नि0ना0पु0 श्री सलाम शेख पुलिस लाईन जनपद- बलिया।7. चतुर्थ श्रेणी कर्मी सुभाष चन्द्र शर्मा पुलिस लाईन जनपद- बलिया ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया । पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शुभकामनायें दी गई ।

    Bottom Post Ad

    Trending News