Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 



    बलिया उत्तरप्रदेश:---थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा पाक्सो एक्ट  से सम्बन्धित 01 नफर  अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।

    उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.02.2025 को वादिनी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 085/2025 धारा 70(1),89,351(3) बी.एन.एस.व 5जी/6 पाक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 25.02.2025 को नि0अपराध बृजेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह का0 पुनीत चौरसिया व म0आ0 रम्भा पासवान मय वाहन सरकारी बोलेरो न0 UP32EG 2211 मय चालक कां0 विजय सिंह के अभियुक्त की पता रसी सुराग रसी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जो अपने अधिवक्ता से मिलने कचहरी आया हुआ जो सिचाई संघ भवन नलकूप शाखा दो के गेट के सामने खड़ा  है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा *अभियुक्त कमलेश सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र स्व0 बलिराम सिंह निवासी ग्राम सोनबरसा थाना गडवार बलिया हा0मु0 सुखपुरा थाना सुखपुरा बलिया* को समय करीब 11.35 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत  किया गया ।

    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0-085/2025 धारा 70(1),89,351(3) बी.एन.एस.व 5जी/6 पाक्सो अधिनियम थाना कोतवाली, बलिया
    गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
    1. कमलेश सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र स्व0 बलिराम सिंह निवासी ग्राम सोनबरसा थाना गडवार बलिया हा0मु0 सुखपुरा थाना सुखपुरा बलिया 
    अभियुक्त कमलेश सिंह उर्फ विक्की सिंह  का आपराधिक इतिहास-
    1. मु0अ0स0 225/24 धारा 351(3) /352 बीएनएस थाना गडवार बलिया
    2. मु0अ0सं0 36/18 धारा 272/273/420/467/168/471 भादवि थाना मनियर बलिया
    3. मु0अ0स0 588/14 धारा 143/144/283/341/353 भादवि थाना सुखपुरा बलिया
    गिरफ्तारी करने वाली टीम-
    1. नि0अपराध बृजेन्द्र कुमार सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया 
    2. का0 पुनीत चौरसिया थाना कोतवाली जनपद बलिया
    3. म0आ0 रम्भा पासवान थाना कोतवाली जनपद बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News