उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर छल पूर्वक जमीन की रजिस्ट्री करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त* के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.02.2025 को वादी रमा शंकर पाण्डेय पुत्र स्व. सत्य नारायण पाण्डेय साकिन रामपुर उदयभान, बलिया की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 074/2025 धारा 419.420.467.468.471.भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 25.02.2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के व0उ0नि0 ज्ञानचन्द्र शुक्ला मय हमराह हे0का0 दुर्गा यादव मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित विवेचनात्मक कार्यवाही में क्षेत्र मे मामूर थे कि अभियुक्त विजयशंकर पाण्डेय अपने विधिक सलाहकार के साथ थाना हाजा पर उपस्थित हुआ । जिसे घटना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए विस्तृत पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम *विजय शंकर पाण्डेय पुत्र स्व0 परमेश्वर पाण्डेय सा0 रामपुर उदयभान थाना कोतवाली जिला बलिया* बताया तथा सत्यापित होने के उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म से अवगत कराते हुए वांछित होने के कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार समय करीब 12.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0 074/2025 धारा 419.420.467.468.471.भादवि थाना कोतवाली, बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. विजय शंकर पाण्डेय पुत्र स्व0 परमेश्वर पाण्डेय सा0 रामपुर उदयभान थाना कोतवाली जिला बलिया
अभियुक्त विजय शंकर पाण्डेय का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 0481/2024 धारा 110, 115(2), 131, 351(3), 352 बीएनएस थाना कोतवाली
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. व0उ0नि0 ज्ञानचन्द्र शुक्ला थाना कोतवाली जनपद बलिया
2. हे0का0 दुर्गा यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया

TREND