Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    एक अदद प्लास्टिक की बोरी में 03 पेटी मे कुल 72 सीसी रायल स्टेज प्रत्येक 375 ml (कुल मात्रा 27 ली0) अंग्रेजी शराब बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    नरही बलिया:---थाना नरही जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मोटर साइकिल से अवैध तस्करी हेतु ले जा रहे एक अदद प्लास्टिक की बोरी में 03 पेटी मे कुल 72 सीसी रायल स्टेज प्रत्येक 375 ml (कुल मात्रा 27 ली0) अंग्रेजी शराब बरामद । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओम वीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी सदर श्री उस्मान के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक नरही श्री नदीम अहमद फरीदी के नेतृत्व में नरही पुलिस टीम को मिली सफलता ।

    आज दिनांक 28.02.2025 को थाना नरही पुलिस टीम के चौकी प्रभारी उ0नि0 गणेश पाण्डेय मय हमराह हे0का0 राजविन्द मिश्र ,हे0का0 गनपत राम के रवाना शुदा रो0 आम तारीखी इमरोजा से बाद देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन जरिए मुखबीर सूचना पर गंगा नदी किनारे ग्राम सरया पहुंचकर एक हीरो मोटर साईकिल नं0 BR44E6778 पर एक प्लास्टिक की नीली बोरी में 03 पेटी शराब बरामद हुआ । प्रत्येक पेटी में 24 सीसी कुल 72 सीसी रायल स्टेज 375 ml अंग्रेजी नाजायज शराब बरामद किया गया तथा मौके से 01 नफर अभियुक्त 1. मनोरंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र श्री निवास निवासी लहंग डोमरिया थाना बेहिया जनपद आरा राज्य बिहार* को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मोटर साईकिल को 207 MV ACT में कार्यवाही करते हुए सीज किया गया तथा थाना स्थानीय पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

    बरामदगीः-
    1. 01 अदद प्लास्टीक की नीली बोरी में 03 पेटी मे कुल 72 सीसी रायल स्टेज 375 ml अंग्रेजी नाजायज शराब प्रत्येक पेटी में 24 पाउच प्रत्येक पाउच 375 ML 
    2. 01 अदद हीरो मोटर साईकिल नं0 BR44E6778

    पंजीकृत अभियोग -
    मु0अ0सं0 44/2025 धारा 60/72 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम मय एक  अदद मोटर साइकिल सीज शुदा 207 MV ACT
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    मनोरंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र श्री निवास निवासी लहंग डोमरिया थाना बेहिया  जनपद- आरा राज्य बिहार ।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम-
    1. उ0नि0 श्री गणेश पाण्डेय चौकी प्रभारी थाना नरही बलिया ।
    2. हे0का0 राजविन्द मिश्र पुलिस चौकी कोरेण्टाडीह थाना नरही बलिया
    3. हे0का0 गनपत राम पुलिस चौकी कोरेण्टाडीह थाना नरही बलिया

    Bottom Post Ad

    Trending News