Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    खरीद मे हुए दोहरे हत्याकाण्ड से संबन्धित कुल 05 नफर वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट : हिमांशु शेखर 


    सिकंदरपुर बलिया:---थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा सिकन्दरपुर जनपद बलिया क्षेत्र ग्राम खरीद मे हुए दोहरे हत्याकाण्ड से संबन्धित कुल 05 नफर वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

    कब्जे से घटना से सम्बन्धित आला कत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी व 01 अदद तमंचा मय 01 अदद खोखा कारतूस बरामद। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध/अपराधियों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान के क्रम में क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।

               उल्लेखनीय है कि दिनांक 09/10.02.2025 को थाना सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 36/2025 धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 352,351(2), 333, 3(5),61(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित *वांछित अभियुक्तगण 1. नीरज यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 2. धीरज कुमार यादव उर्फ मनीष पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 3. निरन्जन यादव पुत्र रामजीत यादव निवासीगण ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को मुखवीर की सूचना पर सिकन्दरपुर - उभाँव मुख्य सड़क मार्ग से भरथाँव मार्ग पर स्थित विवेकानन्द स्कूल के पास से दिनांक 09.02.2025 को समय 20.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त नीरज यादव पुत्र रामजीत यादव के कब्जे से घटना से सम्बन्धित 01 अदद तमंचा मय 01 अदद खोखा कारतूस तथा 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद किया गया । अभियुक्त निरंजन यादव पुत्र रामजीत यादव के कब्जे से 01 अदद लोहे का रम्मा तथा अभियुक्त मनीष यादव पुत्र रामजीत यादव के कब्जे से 01 अदद लाठी बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता  1.सुरेश चौधरी पुत्र स्व0 कपिलदेव चौधरी उम्र 66 वर्ष 2. लालसा देवी पत्नी नन्दलाल यादव उम्र करीब 48 वर्ष निवासीगण ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को मुखवीर की सूचना पर खरीद दरौली मार्ग तिराहे पर बहदग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया से आज दिनांक 10.02.2025 को समय 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके पास से आलाकत्ल बरामद किया गया व  विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया । 
     
    सम्बन्धित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 36/2025 धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 352,351(2), 333, 3(5),61(2) बी0एन0एस0 व बढ़ोत्तरी धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

    गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण का नाम व पता-
    1. नीरज यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    2. धीरज कुमार यादव उर्फ मनीष पुत्र रामजीत यादव निवासी खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
    3. निरन्जन यादव पुत्र रामजीत यादव  निवासी खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    4. सुरेश चौधरी पुत्र स्व0 कपिलदेव चौधरी उम्र 66 वर्ष निवासी खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    5. लालसा देवी पत्नी नन्दलाल यादव उम्र करीब 48 वर्ष निवासी खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

    आपराधिक इतिहास अभियुक्त 1. नीरज यादव 2. निरंजन यादव पुत्रगण रामजीत यादव निवासीगण खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया- 
    1. मु0अ0सं0-73/2023 धारा 323,506,427 भा0द0वि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
    2. मु0अ0सं0-399/2024 धारा 115(2), 352, 351(2), 125, 110, 191(2) B.N.S. थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

    आपराधिक इतिहास अभियुक्त धीरज कुमार यादव उर्फ मनीष पुत्र रामजीत यादव सा0 खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया-
    1. मु0अ0सं0 73/2023 धारा 323,506,427 भा0द0वि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    1. प्र0नि0 श्री विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    2. उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया  
    3. प्रशिक्षु उ0नि0 नीरज यादव थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    4. प्रशिक्षुउ0नि0 मधु शर्मा थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    5. हे0का0 राकेश यादव थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    6. हे0का0 मो0 रिजवान थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    7. कां0 देवा साहनी थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    8. का0 अंकित यादव थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    9. का0 गिरजाशंकर यादव थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    10. का0 कृष्णा चौधरी थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    11. का0 सोनू कुमार थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    12. का0 अमित पटेल थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया
    13. म0आ0 खुश्बू पटेल थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया

    Bottom Post Ad

    Trending News