Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अति आवश्यक सूचना : निलामी ! निलामी ! निलामी ! थाना सिकन्दरपुर में वाहनों की होगी निलामी-05 मार्च को थाना सिकन्दरपुर में होगी निलामी

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    सिकंदरपुर बलिया:---05 मार्च को थाना सिकन्दरपुर में होगी निलामी।

    दो पहिया, तीन  पहिया, चार पहिया वाहनों की होगी निलामी,सभी स्वेच्छा से निलामी में करें प्रतिभाग।

    आप सभी को सूचित किया जाता है कि पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया में विगत वर्षों से विभिन्न मामलों में थाने पर दाखिल दो पहिया/तीन पहिया/चार पहिया वाहनों की नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा०न्यायालय से आदेश प्राप्त किया जा चुका है । मा0 न्यायालय द्वारा दिनांक 05.03.2025 को दो पहिया/ तीन पहिया/ चार पहिया वाहन की नीलामी हेतु तिथि नियत की गयी है । दिनांक 05.03.2025 को थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया में सभी अधिकारीगण की उपस्थिति में निलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी । आप सभी स्वेच्छा से उक्त निलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं । बलिया पुलिस द्वारा आप सभी से आग्रह किया जाता है कि उक्त निलामी के संबंध में सोशल मीडिया के साथ ही जुड़े हुए वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से शेयर करते हुए अन्य सभी लोगो को भी अवगत कराएं जिससे उक्त निलामी में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें ।

    Bottom Post Ad

    Trending News