Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    भाकियू 27 फरवरी की महापंचायत होगी एतिहासिक



    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:सुरेश कुमार राजाराम 

    अयोध्या:---अम्बेडकरनगर जिले के सलेमपुर में प्रस्तावित  भाकियू  की 27 फरवरी की महापंचायत होंगी ऐतिहासिक अम्बेडकरनगर जिले के सुलेमपुर के बहलोलपुर में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की प्रस्तावित 27 फरवरी कि किसान महापंचायत ऐतिहासिक होंगी | महापंचायत को सफल बनाने के लिए तारुन ब्लाक के केशरुवा पशु बाजार में रविवार को महिला बिंग की जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायत की गयी | पंचायत में 84 कोसी परिक्रमा के प्रभावित किसानो व दुकानदारों ने पहुंचकर अपनी पीड़ा व्यक्त की | कुछ दुकानदारों का कहना था की उनकी बनी दुकानों की जमीन का बैनामा नहीं हुआ है |ऐसी स्थित हमें सरकार से उचित मुआवजा मिल सके | संगठन के प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने कहा की किसानो और दुकानदारों की लड़ाई संगठन स्थर से लड़ी जायेगी | बशर्ते सभी लोगो की आंदोलन में भागीदारी व 27 फरवरी को राकेश टिकैत की राष्ट्रीय महापंचायत में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए | 
    इस मौके पर मौजूद पूर्व जिला पंचायत सदस्य 
    कमला प्रसाद बागी ने कहा किसानो की खेती व दुकानदारों की रोटी नहीं छीनने नहीं देंगे |
    पंचायत का संचालन राम जनम यादव व अध्यक्षता महिला बिंग की जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने किया |
    पंचायत को जिलाध्यक्ष डॉ0 राम जनम वर्मा, डॉ 0 हजारीलाल चौरसिया, जीतराम यादव, राम जीत पाण्डेय, प्रीति पाण्डेय, अमरनाथ, कृष्ण कुमार शर्मा, जानकी वर्मा, संजय वर्मा, बब्लू मिश्रा, राजाराम यादव, अलगू मिश्रा, राजकुमार साहू, ने अपने विचार व्यक्त किये |

    Bottom Post Ad

    Trending News