उत्तर प्रदेश जनपद- बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
पकड़ी बालिया उत्तर प्रदेश :--- जनपद बलिया के थाना- पकड़ी, जनपद- बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म/ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद । पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह जनपद बलिया के निर्देशन में अपहृताओ की बरामदगी व अपराध एवं अपराधियों / वांछित/ फरार / वारण्टी अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर जनपद बलिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना पकड़ी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।
दिनांक 19.02.2025 को थानाध्यक्ष श्री लालमणि सरोज थाना पकड़ी, बलिया के नेतृत्व में थाना पकड़ी पुलिस टीम के उ0नि0 श्री अजय कुमार यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, जांच प्रार्थना पत्र, तलाश वांछित वारण्टी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास के सूचना के क्रम में थाना पकड़ी जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 137/24 धारा 137(2), 87, 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता- 2023 परिवर्तित धारा 65(1), 137(2), 87, 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता-2023 व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सचिन रजक पुत्र गुड्डू रजक निवासी ग्राम पकड़ी, थाना पकड़ी, जनपद बलिया उम्र लगभग 19 वर्ष* मय मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को टण्डवा बाजार के पास से सकुशल बरामद करते हुए दिनांक 19.02.2025 को समय 10.30 बजे अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- पता-
1. सचिन रजक पुत्र गुड्डू रजक निवासी ग्राम पकड़ी, थाना पकड़ी, जनपद बलिया उम्र लगभग 19 वर्ष
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 137/24 परिवर्तित धारा 65(1), 137(2), 87, 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता-2023 थाना पकड़ी, बलिया ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
1. टण्डवा बाजार थाना पकड़ी के पास से दिनांक 19.02.2025 को समय 10.30 बजे
बरामदगी-
1. अपहृता सकुशल बरामद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -
1. उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना पकड़ी, जनपद बलिया
2. कां0 अंकित सिंह थाना पकड़ी, जनपद बलिया
3. म0आ0 सूचि पाल थाना पकड़ी, जनपद बलिया

TREND