Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    श्री पंचमुखी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव



    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:संतोष मिश्रा 

     अयोध्या:--- शिक्षा क्षेत्र बीकापुर में स्थित श्री पंचमुखी पब्लिक स्कूल न्यू मार्केट खजुराहट में दसवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली छात्र एवं छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश की गई। उपस्थित अभिभावकों ने छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन देख जमकर तालियां बरसाईं। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं मुख्य अतिथि जय जय राम मिश्रा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया। प्रबन्धक अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि स्कूल में ऐसे छात्रों की नर्सरी तैयार हो रही है जो भविष्य में डाक्टर इंजीनियर वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करेंगे और स्कूल का नाम रोशन करेंगे। वार्षिकोत्सव का संचालन अदीबा, क्षमा ने किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल गायत्री श्रीवास्तव, अध्यापिका गायत्री मिश्रा, सीमा तिवारी मालती यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में भविष्य में हाईस्कूल एवं इंटर के पाठ्यक्रम की क्लास चलाने के लिए मान्यता प्राप्त करने का प्रयास करने की भी संकल्पना व्यक्त की गई।

    Bottom Post Ad

    Trending News