Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा कानून / शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना सुखपुरा में संभ्रान्त लोगो के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---बलिया पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा कानून / शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना सुखपुरा में संभ्रान्त लोगो के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक।
     
    सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति किया गया आश्वस्त, शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु की गयी अपील।

    आज दिनांक 23.02.2025 को महाशिवरात्रि, रमजान व अन्य  त्यौहारों के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था  हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त द्वारा थाना सुखपुरा क्षेत्र के सभी संभ्रान्त नागरिकों/आमजन के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी । मीटिंग के दौरान उपस्थित थाना सुखपुरा क्षेत्र के सभी आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए उन्हे शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी। 
               
    बलिया पुलिस द्वारा लगातार शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है । इस दौरान विभिन्न प्रकार की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं आमजन से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है  तथा संदिग्ध व्यक्तियों / वस्तुओं की चेकिंग कराई जा रही । यदि किसी भी अराजक तत्वों द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था भंग की जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

    मीटिंग में आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा श्री रामायण सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।


    Bottom Post Ad

    Trending News