उत्तर प्रदेश लखनऊ
इनपुट: रमाशंकर गुप्ता
लखनऊ :---उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 से आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल-19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है, जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) सम्मिलित है। उक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्राप्त करने की विज्ञप्ति का प्रकाशन अप्रैल माह के अंत तक सम्भावित है। विज्ञप्ति संबंधी सूचना बोर्ड की बेबसाईट - uppbpb.gov.in पर यथासमय प्रकाशित की जायेगी।
अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।
- परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।

TREND