उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बैरिया बलिया:---थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज चाकू के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एंव प्रभारी निरीक्षक बैरिया श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.03.2025 को थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सुशील कुमार मय हमराह पुलिस टीम के रात्रि गस्त व देखभाल क्षेत्र में तहसील बैरिया के पीछे चम्पा शति मार्ग पर पहुँचे तो चम्पा शति टोला की एक तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस वालो को देखकर ठिठका तथा पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापस जाने लगा कि शक होने पर पुलिस टीम द्वारा घेरकर चम्पा शति मार्ग टर्न के पास से समय करीब 23.55 बजे पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम *सोनू यादव पुत्र लालू यादव निवासी बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 27 वर्ष* बताया, जिसके पास से 01 अदद चाकू बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 134/25 धारा 4/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 134/25 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना बैरिया जनपद बलिया।
बरामदगी का विवरण-
01 अदद नाजायज चाकू
नाम पता अभियुक्त-
1. सोनू यादव पुत्र लालू यादव निवासी बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री सुशील कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया
2. का0 सोनू यादव थाना बैरिया जनपद बलिया
3. का0 विमल कुमार सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया
4. का0 आनन्द कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया

TREND