उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप चोरी के मामले में मा0 न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए आरोपी 01 नफर अभियुक्त को 07 वर्ष के साधारण कारावास व 200/- (दो सौ) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
दिनांक 27.03.2025 को बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग के प्रभावी पैरवी से थाना उभांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 756/2017 धारा 457, 380 भा0दं0वि0 से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त कन्हैया राम पुत्र बीरन राम निवासी चरौवां थाना भीमपुरा जनपद बलिया को मा0 न्यायालय सिविल जज (सी0 डि0)/एफ0टी0सी0/ए0सी0जे0एम0 जनपद बलिया द्वारा-
धारा 457, भा0दं0सं0 में दोषसिद्ध पाते हुये अभियुक्त को 07वर्ष के साधारण कारावास व 100/-(सौ रूपए) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
धारा 380, भा0दं0सं0 में दोषसिद्ध पाते हुये अभियुक्त को05 वर्ष के साधारण कारावास व 100/-(सौ रूपए) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
अभियोजन अधिकारी- APO श्री बीरपाल सिंह

TREND