उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
मनियर बलिया:----थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा तेज पटाखे जैसी आवाज या बंदूक की आवाज वाले साइलैंसर लगाकर चलने वाले 01 अदद बुलेट मोटरसाइकिल को MV एक्ट में सीज किया गया । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 26.03.2025 को थाना मनियर के गेट पर चेकिंग की जा रही थी । उसी समय एक व्यक्ति अपनी बुलेट मोटरसाइकिल मे तेज पटाखे जैसी आवाज या बंदूक की आवाज वाले साइलैंसर लगाकर आ रहा था। जिसको चैकिंग के दौरान रोका गया और तेज पटाखे जैसी आवाज या बंदूक की आवाज वाले साइलैंसर के बारे मे पूछा गया तो अपनी गलती की माफी मांगने लगा तथा उसके पास बुलेट मो0सा0 का RC भी नही था । जिसके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन बुलेट मोटरसाइकिल नम्बर UP 60 W 3931 को 207 MV Act में सीज किया गया ।
चेकिंग करने वाली पुलिस टीम का नाम –
1. उ0नि0 ओमनारायण पाठक थाना मनियर जनपद बलिया ।
2. हे0 का0 सत्येन्द्र कुमार थाना मनियर बलिया ।

TREND