उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
सुखपुरा बलिया:---थाना सुखपुरा जनपद बलिया द्वारा झपट्टामारी से सम्बन्धित 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट व एक अदद जंजीर का टुकड़ा पीली धातु बरामद । पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंक के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यमाकान्त तथा प्रभारी निरीक्षक रामाणय सिंह थाना सुखपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है दिनाँक 26.02.2025 को समय करीब 10.30 बजे सुबह सत्यम नगर कालोनी स्थित शिव मंदिर के पास से अभियुक्त पूजा करने जा रही है श्रीमती आकांक्षा सिंह पत्नी अभिषेक सिंह ग्राम खेजुरी थाना खेजुरी जनपद बलिया हाल मुकाम पता सत्यम नगर कालोनी जीराबस्ती थाना सुखपुरा जनपद बलिया का मंगल सूत्र लेकर भाग गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सुखपुरा पर अभियोग पंजीकृत हुआ था । घटना से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 01.03.2025 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 विनोद कुमार सरोज मय हमराह के मु0अ0सं0 62/2025 धारा 304(2),317(2) BNS की विवेचना/ तलाश वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित 01 नफर बाल अपचारी उम्र करीब 16 वर्ष को बारद्वारी पुलिया से पूर्व रोड के पास समय लगभग 09.10 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा बाल अपचारी के पास से एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट व एक अदद जंजीर का टुकड़ा पीली धातु बरामद हुआ । बाल अपचारी के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 62/2025 धारा 304(2),317(2) बी.एन.एस.थाना सुखपुरा जनपद बलिया
पुलिस अभिरक्षा में –
1. 01 नफर बाल अपचारी उम्र करीब 16 वर्ष
बरामदगी-
1. एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट
2. एक अदद जंजीर का टुकड़ा पीली धातु
*पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री विनोद कुमार सरोज थाना सुखपुरा,बलिया
2. का0 महेश कुमार थाना सुखपुरा बलिया

TREND