उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
उभांव बलिया:----थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म/पाक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 26.03.2025 को थाना उभांव प्र0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन/ संदिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए चौकिया मोड़ पर मौजूद थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 366/24 धारा 137(2),64(1)बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित नाबालिग पीडिता X को बहला फुसला कर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस ने मुखविर की सूचना पर मधुबन ढाला से समय 09.10 बजे पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0स0 366/24 धारा 137(2),64(1)बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना उभांव, बलिया
पुलिस अभिरक्षा में 01 नफर अपचारी -
1. 01 नफर बाल अपचारी
पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री राजेन्द प्रसाद सिंह थाना उभांव जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार थाना उभांव जनपद बलिया
3. का0 अरविन्द यादव थाना उभांव जनपद बलिया
4. का0 अजीत यादव थाना उभांव जनपद बलिया जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*

TREND