Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    01 अदद गुम हुए मोबाईल फोन को किया गया बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    मनियर बलिया:---थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 अदद गुम हुए मोबाईल फोन को किया गया बरामद ।

    मोबाइल स्वामी ने मनियर पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद । पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाईल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर को मिली सफलता ।
       
                           
     उल्लेखनीय है कि आवेदक का Redmi 8A मोबाइल ग्राम मनियर पूरब टोला से आते समय कही गिर गया था जिस सम्बन्ध में आवेदक द्वारा अपने मोबाइल की गुमशुदगी CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक-27.03.2025 को थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाईल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाईल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।

     बरामद करने वाली पुलिस टीम का नाम-
    1. उ0नि0 संजय कुमार यादव थाना मनियर जनपद बलिया 
    2. हे0का0मु0 अजीत सिंह (CCTNS) थाना मनियर जनपद बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News