उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बैरिया बलिया:---थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एंव प्रभारी निरीक्षक बैरिया श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.03.2024 को थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 श्री माखन सिंह मय हमराह पुलिस टीम के रात्रि गस्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में दयाछपरा चट्टी पर मौजूद थे कि मुखबीर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब के साथ ग्राम दलपतपुर से पक्की सड़क पर ग्राम दया छपरा की तरफ आ रहा है, अगर जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है । उपरोक्त सूचना पर *अभियुक्त दीपक पासवान पुत्र लाल बहादुर पासवान निवासी दया छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 25 वर्ष* को सन्त रविदास मन्दिर के पास से समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में 10 ली0 अवैध कच्ची शऱाब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 133/25 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 133/25 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बैरिया जनपद बलिया।
बरामदगी -
1. 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
1. दीपक पासवान पुत्र लाल बहादुर पासवान सा0 दया छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री माखन सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया
2. का0 दिवाकर गिरी थाना बैरिया जनपद बलिया
3. का0 नीरज कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया

TREND