Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    6 दिवसीय महा अपतोरियामा सोम यज्ञम का 3 मार्च से होगा शुभारंभ



    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट: संतोष कुमार 

    उत्तर प्रदेश अयोध्या :---श्री राम जन्मभूमि समर्पित अभिराम दास वेद वेदांत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठम राजघाट बंधा श्री अयोध्या धाम के प्रांगण में संस्कृत महाविद्यालय के संरक्षक वाला प्रबंधक महंत श्री धर्मदास महाराज के नेतृत्व में छ दिवसीय महासोम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वही हनुमानगढ़ के महंत धर्मदास ने बताया कि इस यज्ञ का नाम महा अपतोरियामा सोम यज्ञम का आयोजन किया जा रहा है। जो 3 मार्च को शुरू होगा,और लगातार 6 दिन तक अनवरत चलता रहेगा। उसके बाद इस यज्ञ का समापन होगा। ऐसा यज्ञ राजा दशरथ ने चार पांच बार किया था उसके बाद राम जी का अवतार उत्पन्न हुआ था। यह यज्ञ करने का मेंन उद्देश्य सारी सृष्टि की सुख शांति के लिए यह यज्ञ करना जरूरी है। यज्ञ की सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। 3मार्च को यज्ञ करने के लिए कई बड़े-बड़े विद्वान सम्मिलित होंगे और यज्ञ करेंगे। जिसमें चेन्नई, विजयवाड़ा,हैदराबाद, काशी, व अन्य कई राज्यों से विद्वान इस यज्ञ में सम्मिलित होंगे। इस अपिटोरियामा सोम यज्ञम मे कई बड़े-बड़े महंत राघवाचार्य और शंकराचार्य भी सम्मिलित होंगे।


    Byte- महंत धर्मदास हनुमानगढ़ी व सोम यज्ञ संरक्षक। 


    Byte- चंद्रशेखरे राजरू।

    Bottom Post Ad

    Trending News