Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    चैत्र नवरात्रि पर विंध्याचल धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 7 लाख भक्तों के हाजिरी लगाने का अनुमान



    उत्तर प्रदेश मिर्जापुर 
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 

    मिर्जापुर :---- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विंध्याचल धाम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में खड़े रहे। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ इतनी अधिक थी कि करीब दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। शाम 4 बजे तक चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। अनुमान है कि रात तक यह संख्या 7 लाख पार कर जाएगी।

    सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला

    रविवार भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। विंध्याचल जाने वाले मार्गों पर इतनी भीड़ उमड़ी कि पांव रखने तक की जगह नहीं थी। संकरे रास्तों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा, लेकिन जबरदस्त भीड़ के बावजूद आस्था की लहर कम नहीं हुई। सड़क तो सड़क गलियां भी फुल हो गई हैं। 

    तगड़ी हुई विंध्य धाम की सुरक्षा व्यवस्था

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पूरे विंध्याचल धाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    Bottom Post Ad

    Trending News