Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    BIG BREAKING NEWS:जूस विक्रेता के घर 7 करोड़ 79 लाख रुपए का नोटिस परिवार सदमे में नहीं जला चुल्हा


    उत्तर प्रदेश अलीगढ़ 
    इनपुट: समाचार डेस्क 


    अलीगढ़:----अलीगढ़ में आयकर विभाग ने जूस विक्रेता के घर 7 करोड़ 79 लाख रुपए का नोटिस भेजा है। इस नोटिस के बाद परिवार सदमे में है मंगलवार को उसके घर में चूल्हा नहीं जला। जूस विक्रेता ने आयकर विभाग से संपर्क करने की कोशिश की। मगर बात नहीं हो सकी। इसके बाद वह परिवार के साथ डीएम से मिलने है। कहा पहुंचा। डीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही अगर यह गलती से हुआ है तो उचित प्रक्रिया के तहत इसे ठीक कराया जाएगा।

    थाना क्षेत्र बन्ना देवी के सराय रहमान में रहने वाले रईस पुत्र शमशेर जूस विक्रेता है। वह दीवानी कचहरी में मौसमी जूस का ठेला लगाते हैं। इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार सुबह उसके पास आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा। इसमें 7 करोड़ 79 लाख रुपए टैक्स जमा करने की बात लिखी थी।

    Bottom Post Ad

    Trending News