उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर बलिया:-- पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्याम कान्त के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहर पुलिस टीम को मिली सफलता ।
थाना दुबहर पुलिस टीम के उप निरीक्षक कालीशंकर तिवारी मय हमराह कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, कांस्टेबल लालबहादुर यादव द्वारा देख भाल क्षेत्र तलाश वांछित वारंटी करते हुए ब्यासी चट्टी पर मौजूद थे कि थाना दुबहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक कुमार गुप्ता पुत्र बृजेश कुमार गुप्ता निवासी रक्शा डैनिया, थाना पकड़ी, जनपद बलिया को ब्यासी चट्टी के पास अखार-पिपरा मार्ग तिराहा से मंगलवार की सुबह लगभग 09.20 बजे गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि थाना द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

TREND