Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व मे होली मिलन समारोह का हुआ अयोजन





    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट: संतोष मिश्रा 

     अयोध्या :---अयोध्या के सिविल लाइन स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अयोध्या के तत्वाधान में आयोजक कर्ता बबलू सिंह व संयोजक रघुवंश मिश्रा के नेतृत्व मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर विधुत विभाग के मुख्य अभियंताअशोक कुमार चौरसिया व विशिष्ट अतिथि के तौर पर राम कुमार, रहे। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के सारे कर्मचारी मौजूद रहे और एक दूसरे को अबीर लगाकर गले लगा कर मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। आयोजक कर्ता बबलू सिंह ने बताया कि होली मिलन समारोह का कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जा रहा है इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद है और एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य एकता भाईचारा बनाए रखने और आपसी प्रेम व्यवहार से रहने के लिए होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया जाता है। होली मिलन समारोह के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें फागुन के गीत पर लोगों ने नृत्य  कर होली मिलन समारोह का आनंद लिया। अंत में भोजन की भी व्यवस्था रही और सभी ने भोजन ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस कार्यक्रम के अवसर पर एसoई oअयोध्या मंडल, विभाग के अधिकारी एसडीओ, अवर अभियंता, व कर्मचारियों में संजय सिंह, जय गोविंद, विजय प्रताप, विनोद कुमार, अजय सोनकर, महफूज खान,राजेश यादव,राम सिंह,सुशील मौर्या,सत्येंद्र पांडे आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News