Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान के आवास पर हुआ रोज इफ्तार का आयोजन



    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:सुरेश कुमार राजाराम

    अयोध्या:---अयोध्या के गोला घाट स्थित सैयद बाड़ा मोहल्ला निवासी समाजसेवी हाजी टेंट हाउस समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान के आवास पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम व हिंदू समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया और गंगा जमुना तहजीब का एक संदेश दिया. जो हमेशा अयोध्या से संदेश देश में जाता है एकता भाईचारा आपसी प्रेम का। वही रोज दारों ने रोजा खोलने के बाद नमाज पढ़ी और नमाज पढ़ने के बाद देश में अमन चैन खुशहाली तरक्की उन्नति के लिए दुआ मांगी। वही यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान ने बताया कि विगत कई सालो से रमजान उल माह के महीने में रोजा इफ्तार का इंतजाम किया जाता है। रोजदार इसमें रोज इफ्तार करते हैं। इस रोजा इफ्तार में हिंदू और मुस्लिम दोनों भाई आपस में मिलकर रोजगार करते हैं और अयोध्या के साथ जमीन से गंगा जमुनी तहजीब का संदेश देने का कार्य करते हैं आज भी रोज इफ्तार के बाद नमाज पढ़ी गई और देश की खुशहाली तरक्की के लिए दुआ मांगी गयी। वही युथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान ने सभी को आगामी ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। फिरोजाबाद के अवसर पर शादाब खान मोहम्मद अपील उर्फ बबलू फरीद कुरैशी पूर्व पार्षद, मोहम्मद आकिब खान, आजम कादरी, हाफिज मोहम्मद असलम, मामा राशिद खान आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News