Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    स्कार्पियो की आमने सामने की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत ग्रामीणों ने लगाया घंटों तक जाम


    बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने किया ढाई घंटे सड़क जाम

    बलिया नगरा,इंदरपुर :---बलिया के नगरा-गड़वार मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। अराजी माफी ताखा के पास स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए।घटना में पकड़ी थाना के गढ़मलपुर सहुलाई निवासी 29 वर्षीय मनोज राजभर और गड़वार थाना क्षेत्र के हथौड़ी निवासी 25 वर्षीय अविनाश राजभर बाइक से बलिया जा रहे थे। इसी दौरान गड़वार की तरफ से आ रही स्कार्पियो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।


    स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मनोज राजभर को मृत घोषित कर दिया। अविनाश राजभर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया।

    मृतक के परिजनों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने का आरोप लगाया। उन्होंने ताखा चट्टी के पास शव रखकर ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दी। सीओ सिटी श्यामकांत, प्रभारी निरीक्षक गड़वार रत्नेश सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

    Bottom Post Ad

    Trending News