Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    दुबहर पुलिस ने मारुति सुजुकी से विभिन्न ब्रांडों के अवैध अंग्रेजी शराब को किया बरामद : दो अभियुक्त गिरफ्तार



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :--थाना क्षेत्र अंतर्गत जनेश्वर मिश्र सेतु पुलिस बूथ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिहार जा रही मारुति कार की डिग्गी से 750 ml के 141 बोतल रॉयल स्टैग की अवैध शराब के साथ दो शराब तस्कर को शनिवार की सुबह धर दबोचा। दोनों तस्कर को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
     प्रभारी उपनिरीक्षक मोती लाल, कांस्टेबल रविंद्र कुमार यादव व पुलिस फोर्स साथ जनेश्वर मिश्र सेतु के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना दी गई की हल्दी की तरफ से आ रही एक कार में अवैध शराब है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सघन चेकिंग प्रारंभ कर दिया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। जिसमें तलाशी के पश्चात मारुति कार की डिग्गी से 750 ml के 141 बोतल रॉयल स्टैग की अवैध शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अपना पहचान अजय कुमार पुत्र राम इकबाल निवासी राजा बाजार थाना शास्त्री नगर, पटना बिहार व अमित कुमार पुत्र टुनटुन राय निवासी अनीसाबाद थाना पटना सिटी बिहार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी उप निरीक्षक मोतीलाल, उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल शशिकांत भारती, कांस्टेबल प्रेमचंद यादव थाना दुबहर, बलिया रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News