उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर
इनपुट:सोशल मीडिया
मुजफ्फरनगर:----पति ने प्रेमी से मिलने के लिए पत्नी को रोका,तो पत्नी ने पति के कॉफी में जहर मिलाकर पिलाई।
बता दे यह पूरा मामला उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर का है,जहां 2 साल पहले गाजियाबाद निवासी पिंकी की शादी अनुज से हुई थी। पिंकी का अपने ताऊ की लड़की के बेटे से अफेयर चल रहा था। लेकिन उसने घरवालों के दबाव में अनुज से शादी कर ली थी। शादी के बाद भी चोरी-छिपे लड़के से बात करती थी। ये बात अनुज को किसी तरह से पता चल गई।
अनुज ने पिंकी का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई आपत्तिजनक मैसेज मिले। उसने पिंकी को बॉयफ्रेंड से बात करने से मना किया। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। पिंकी अपने मायके चली गई। फिर पिंकी मायके से 15 दिन पहले ही ससुराल आई थी।
अनुज एक निजी अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट है। जब अनुज अस्पताल से शाम को घर आए तो पिंकी से कॉफी मांगे पिंकी ने कॉफी ने जहर मिलाकर अनुज को पिला दिया। जिससे अनुज अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

TREND