Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    DM,SP ने ईद-उल-फितर त्यौहार के पर्व पर जनपद बलिया में नमाज सकुशल सम्पन्न हआ

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट : हिमांशु शेखर 






    बलिया उत्तरप्रदेश:----जिलाधिकारी बलिया श्री प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ ईद-उल-फितर त्योहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली अन्तर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा एवं ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगणों को चेक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

    आज दिनांक-31.03.2025 को जिलाधिकारी बलिया श्री प्रवीण कुमार लक्षकार व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा ईद-उल-फितर त्योहार के दृष्टिगत थाना कोतवाली अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मौजूद लोगों से वार्ता की गयी तथा त्यौहार को शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी एवं अधि0/कर्मचारीगणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

    इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


    Bottom Post Ad

    Trending News