उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट:सुरेश कुमार राजाराम
अयोध्या :---बीकापुर तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भाकियू ने शुक्रवार को पंचायत कर नायब तहसीलदार घनश्याम मिश्रा के माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्रीराम वर्मा ने किसानो के साथ राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा |
प्रदेश सचिव श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के इशारे पर शंभू व खनौरी बार्डर पर आंदोलनकारी किसानो को गिरफ्तार करने कि पुलिस कार्यवाही का बिरोध किया |
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार व किसानो के बीच हुई सकारात्मक वार्ता से लौट रहे किसान नेताओं कि पुलिस द्वारा कि गयी जुल्म ज़्यादती कि कार्यवाही उचित नहीं थी |
स्थानीय समास्याओ के समाधान कराये जाने हेतु नायब तहसीलदार को 6 सूत्री अलग मांग पत्र सौपा जिसका शीघ्र समाधान कराये जाने का उन्होंने भरोसा दिया |
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अमरनाथ, उपाध्यक्ष रवि गोस्वामी, तारुन ब्लाक अध्यक्ष राम जीत पाण्डेय, प्रीति पाण्डेय, बद्री प्रसाद, विजय कुमार, रामललीं रही मौजूद |

TREND