उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट:संतोष मिश्रा
अयोध्या :--अयोध्या जनपद के विकासखंड तारुन क्षेत्र के लालगंज गोदवा बाग में सामाजिक संगठन पानी संस्थान द्वारा युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तारुन ब्लॉक के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, इसके अलावा तारुन ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों से 800 युवाओं और उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का उदघाटन तारुन ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव, विजयनपुर सजहरा की ग्राम प्रधान सुनीता, पानी संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता उग्रसेन और लीलावती ने दीप प्रज्वलन कर किया। पानी संस्थान की कार्यकर्ता अर्चना ने युवा दिवस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों को सभी के साथ साझा किया । इसके बाद किशोरी सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में सुधा और निधि ने क्रमशः अपनी बात रखी। कार्यक्रम में क्रिकेट और कब्बड्डी के अलावा भाला फेंक गोला फेंक और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। क्रिकेट मैच आरोही यूथ इलेवन और रियल फाइटर इलेवन के मध्य खेला गया और दोनों टीमों में लड़कों और लड़कियों ने मिक्स टीम बनाकर मुकाबले को खेला और समाज को नया संदेश देने की कोशिश की। मुकाबले में रियल फाइटर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 96 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए आरोही यूथ इलेवन निर्धारित 8 ओवर में 89 रन ही बना सकी और रियल फाइटर इलेवन ने मुकाबला 7 रनों से जीत लिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए कोमल को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इसी तरह कब्बडी के मुकाबले में तारुन बी टीम ने तारुन ए टीम को 44 के मुकाबले 32 अंको से परास्त कर ट्राफी पर कब्जा किया। टीम बी की तरफ से एकता ने दमदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए रेड करते हुए 15 अंक बटोरे। भाला फेंक में शांति ने 38 मीटर भाला फेंककर सबका ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया। वहीं गोल फेंक मुकाबले में भी शांति ने पुरस्कार अपने नाम किया। 100 मीटर दौड़ में बेबी अवल स्थान पर रहीं गोला फेंक सहित 2 पुरस्कार अपने नाम किया। युवा दिवस कार्यक्रम में लक्ष्मी, नन्दिनी काजल, अदिति शिवानी ने नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का समापन विजेता टीम को ट्राफी और पुरस्कार प्रदान कर किया गया। विजयनपुर सजहरा की ग्राम प्रधान सुनीता ने खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी प्रदान किया। कार्यक्रम में थाना तारुन की टीम भी मौजूद रही और आशीष ने कमेंट्री से सबका दिल जीत लिया। पानी संस्थान की तरफ से पूर्णेन्दु शेखर, विक्रम, विनीत, सुधा, अंजली मीनाक्षी, शैलेश, राजेन्द्र, ज्योति, कमला, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

TREND