Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बलिया में अपहरण की कोशिश, अलर्ट पुलिस. नाबालिग सुरक्षित, आरोपी गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया उत्तरप्रदेश:---बलिया में अपहरण की कोशिश, अलर्ट पुलिस. नाबालिग सुरक्षित, आरोपी गिरफ्तार!

    बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी तेजी दिखाते हुए एक नाबालिग बच्ची को अगवा होने से बचा लिया। एम्बेसडर कार में बच्ची को जबरन बैठाकर फरार होने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने धर-दबोचा।

    घटना के वक्त कुछ स्थानीय लोगों को युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिना देरी किए चारों ओर नाकेबंदी कर दी और आरोपी को कार समेत पकड़ लिया।

    बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और उसकी मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह बच्ची को कहां और क्यों ले जा रहा था।

    क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत ने बताया, "कोतवाली पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।"

    Bottom Post Ad

    Trending News