Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    भंडारे के साथ कीर्तन का हुआ समापन : कलाकारों ने भिन्न-भिन्न धुनों में कीर्तन कर लोगों को किया आनंदित


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 

    दुबहर बलिया:-- क्षेत्र के ओझा कछुआ, उग्रसेनपुर गांव स्थित ग्राम देवता श्री शिवनाथ बाबा स्थान पर लोक कल्याणार्थ अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें कीर्तन के प्रसिद्ध गायक मनोज सिंह एवं पश्चिम बंगाल से पधारे अजीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कीर्तन के कलाकारों ने भिन्न-भिन्न धुनों पर संकीर्तन कर लोगों को खूब आनंदित किया। इस दौरान मुख्य यजमान एवं समाजसेवी गंगासागर मिश्र ने सभी कलाकारों का स्वागत एवं पुरस्कृत कर सम्मानित किया। पंडित राजू ओझा, संतोष तिवारी, श्याम पांडेय एवं अयोध्या से पधारे पंडित देवसागर मिश्र ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य यजमान गंगा सागर मिश्र के हाथों विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराई। आरती के उपरांत आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
    कार्यक्रम को सफल बनाने में राम सागर मिश्र, सुख सागर मिश्र, घनश्याम मिश्रा, मोहन दुबे, दीनदयाल मिश्रा, धरीक्षन मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, भुवनेश्वर मिश्र, संतोष चौहान, रामाशीष दुबे, राजीव पांडेय, जनार्दन दुबे, शंभू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News