Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मदद संस्थान की बैठक में बोले अखिलानंद तिवारी : जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाला ही सच्चा इंसान




    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:--जिस मनुष्य के अंदर इंसानियत नहीं है वह पशु के समान है। ईश्वर ने अगर हमें इंसान बनाकर धरती पर भेजा है, तो हमें समय-समय पर इंसानियत का परिचय देते रहना चाहिए। अपने से कमजोर, असहाय, बीमार, लाचार एवं बेहद जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
     उक्त बातें सोमवार के दिन भृगु आश्रम स्थित ठाकुर जी अयोध्या धाम मंदिर में आयोजित मदद संस्थान की बैठक में संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कही। कहा कि हमारे अंदर ईश्वर ने अनेक शक्तियां निहित कर धरती पर भेजा है। हमें उसका उपयोग जीव-जगत के कल्याण में करना चाहिए। बैठक में संस्थान के सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सबको जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव व विचार रखें।
     
    बैठक में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार उपाध्याय, विजय गिरी, संतोष कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, निरंजन तिवारी, जितेंद्र मिश्र, गणेश जी सिंह, रामायण जी प्रसाद, राधेश्याम सिंह, पन्नालाल गुप्ता, अरुणेश पाठक, श्रीभगवान चौधरी, नितेश पाठक, रजनीकांत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, नित्यानंद पांडेय, विवेक सिंह, अभय गिरी, हिमांशु चौबे, पवन गुप्ता, रामजी गिरी, शंकर प्रसाद चौरसिया, अखिलेश कुमार, सिद्धार्थ गुप्ता, समीर मिश्रा, दर्दर गिरी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मदद संस्थान के सचिव रणजीत सिंह ने किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News