उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
नरही बलिया:---थाना नरही जनपद बलिया पुलिस द्वारा मानक ध्वनि से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ किया गया मुकदमा दर्ज । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना नरही पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.02.2025 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर थाना नरही अन्तर्गत मानिटरिंग सेल प्रभारी राकेश कुमार उपाध्याय मय हमराह हे0का0 मोहित तिवारी, म0का0 भारती यादव, म0का0 काजल शुक्ला हो0गा0 वशिष्ट राय के साथ मामुर थे, उक्त त्यौहार के दृष्टिगत उजियार शिव मन्दिर पर जुलुश के दौरान डी0जे0 की भी व्यवस्था की गई थी। समय करीब 05 बजे शाम को शिव बारात जुलुस निकाला गया जिसमें निम्न डी0जे संचालको द्वारा 1) Raj DJ मालिक राज निषाद पुत्र अज्ञात निवासी कोटवा थाना नरही बलिया 2. PR DJ मालिक चुलबुल राय पुत्र अज्ञात निवासी भरौली थाना नरही बलिया 3. DJ उजियार मालिक रविन्द्र सेठी पुत्र अज्ञात निवासी उजियार थाना नरही बलिया* द्वारा तेज गति से डी0जे0 बजाया जा रहा था जिसमें पिकप वाहन नं0 UP61BT4737 एवं अन्य 02 पिकप वाहनो का प्रयोग किया गया। मुझ उ0नि0 द्वारा डी0जे मालिक को बार बार यह बताया जा रहा था कि डी0जे का कम आवाज करके एवं मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों निर्देशों के मुताबिक बजाया जाय लेकिन डी0जे0 संचालको द्वारा अति तीव्र गति से डी0जे0 बजाया गया जिससे आम-जन मानस में लोक न्युसेंश पैदा हो रहा था एवं प्रतियोगी परीक्षा तैयारी करने वाले बच्चे, बीमार व वृद्ध जन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था उक्त जुलुस का अति तीव्र गति से बजऐ जा रहे डी0जे0 का विडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हुआ जिसमें लोगो के द्वारा आपत्ति भी किया गया । उक्त विडियो के आधार पर थाना नरही पुलिस द्वारा उपरोक्त डी0जे0 संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-45/2025 धारा 223 (B) BNS, धारा 4,6 शोर प्रदूषण अधि0 व धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधि0 थाना नरही जनपद बलिया ।
डीजे संचालकों का नाम व पता-
1. RAJ DJ मालिक राज निषाद निवासी कोटवा थाना नरही जनपद बलिया ।
2. PR DJ मालिक चुलबुल राय निवासी भरौली थाना नरही जनपद बलिया ।
3. DJ उजियार मालिक रविन्द्र सेठी निवासी उजियार थाना नरही जनपद बलिया ।

TREND