Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मंत्री दयाशंकर सिंह एवं दानिश आजाद अंसारी होंगे मंगल क्रांति दिवस समारोह के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :-- आगामी 29 मार्च को नगवां में होने वाले मंगल क्रांति दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी को बनाया जाएगा। इसका निर्णय रविवार के दिन मंगल पांडेय विचार मंच की बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया। 
    ज्ञात हो कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडेय के स्मृति में 29 मार्च को मनाया जाने वाला मंगल क्रांति दिवस इस वर्ष उनके पैतृक गांव नगवां स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में मनाया जाएगा। 29 मार्च 1857 को ही मंगल पांडेय ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक कर कई अंग्रेज अफसरों को मौत के घाट उतार दिया था। इस तिथि को मंगल पांडेय विचार मंच मंगल क्रांति दिवस के रूप में मनाता है। बैठक को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि शहीद-ए-आजम मंगल पांडेय के नाम पर बलिया में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम रखे जाने का प्रस्ताव करने के लिए अल्प संख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी का मंगल पांडेय विचार मंच एवं पूरे बलिया जनपद के लोगों के तरफ से धन्यवाद दिया। और उन्हें फोन कर उनका आभार प्रगट भी किया। विचार मंच की बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगल क्रांति दिवस के कार्यक्रम में शहीद मंगल पांडेय के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।


     बैठक में मुख्य रूप से अरुण कुमार साहू, डॉ0 हरेंद्रनाथ यादव, नफीस अख्तर, अंगद सिंह, नितेश पाठक, कमलेश पांडेय, गणेशजी सिंह, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, नरेंद्र सिंह, श्रीभगवान चौधरी, डॉ0 सुरेशचंद्र, गोपाल जी सिंह, संजय जायसवाल, मोहम्मद एजाज, पतिराम खरवार, सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News