Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    हमारे त्योहार शांति, सद्भाव और प्रेम के प्रतीक हैं : प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    बलिया :--- आगामी होली व रमजान त्यौहार के मद्देनजर बैरिया थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह ने कई गांवो से आए लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारे शांति सद्भाव और प्रेम के प्रतीक हैं। इसे हम सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि कहीं किसी प्रकार की समस्या हो तो आप लोग मुझे अवगत करा सकते हैं। और आग्रह किया कि जुम्मे के दिन होली का त्यौहार है, दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलजुलकर सौहार्द पूर्वक त्यौहार को मनाए। अगर कहीं कोई परेशानी हो तो मुझे बताएं उसका समाधान किया जाएगा। जिस पर सभी समुदाय के लोगों ने एक स्वर से कहा कि कोई समस्या पर्व को लेकर नहीं है।
     इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक के अलावा निरीक्षक क्राइम सुशील कुमार दुबे, उप निरीक्षक आरपी बिंद, माखन सिंह  कृति त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार रखें। इसके बाद नवागत प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों तथा पत्रकारों से अलग से बात किया और सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News