Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर (पुरूष/महिला) एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता वर्ष-2025 वाराणसी जोन वाराणसी का किया गया उद्घाटन

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़, द्वारा पुलिस लाइन बलिया में आयोजित 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर (पुरूष/महिला) एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता वर्ष-2025 वाराणसी जोन वाराणसी का किया गया उद्घाटन ।
    आज दिनांक 03.03.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह के जनपद बलिया में आगमन पर सर्वप्रथम को पुलिस लाइन बलिया में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी । 
    पुलिस उपमानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन बलिया में आयोजित 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर (पुरूष/महिला) एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता वर्ष-2025 वाराणसी जोन वाराणसी जो दिनांक 03.03.2025 से तीन दिवसीय तक चलने वाली खेल प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के साथ उद्धाटन किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनको खेल भावना से खेलने के लिए भी प्रोत्साहित किया । पुलिस लाइन बलिया में आयोजित होने वाली जोन स्तरीय प्रतियोगिता में 07 जनपदों के कुल 124 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है । महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों व आयोजकों को सम्बोधित किया गया कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है । विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है। खेल एक महान सामाजिक संगठन है। जब हम खेल खेलते हैं, तो हम साथी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप में संघटित होते हैं और टीमवर्क करते हैं। इससे हमारे सामाजिक और संघटनात्मक कौशल विकसित होते हैं और हम अन्य लोगों के साथ सहयोग करने का कौशल बनाते हैं। खेल हमें नेतृत्व के गुण विकसित करता है, हमारी सामरिक बुद्धि को मजबूत बनाता है और हमें संघर्ष के साथ सामर्थ्यपूर्ण व्यवहार करने का मौका देता है ।

    Bottom Post Ad

    Trending News