Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त अधिकारीगण के साथ आगामी त्यौहारों व जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत की गयी अपराध समीक्षा बैठक

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 





    बलिया उत्तरप्रदेश:----पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष बलिया में जनपद के समस्त अधिकारीगण के साथ आगामी त्यौहारों व जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत की गयी अपराध समीक्षा बैठक  पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक बलिया उत्तरी व दक्षिणी, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों व पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी त्यौहारों रमजान, होली व जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपराध समीक्षा बैठक की गई । महोदय द्वारा जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न करायें जाने हेतु सभी अधिकारीगणों/थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर, संवेदनशील गांवों में अलग से पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर तथा धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी 112 को जनपद की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इवेन्ट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंच कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु अपराध समीक्षा बैठक भी की गयी । महोदय द्वारा सभी थानों के प्रभारी के साथ सम्बन्धित थानों के बारें में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी जाना ।बैठक के दौरान जनपद के सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये ।

     पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थानों के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए । इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

    इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर, जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News