उत्तर प्रदेश चंदौली
इनपुट: सोशल मीडिया
चंदौली :---- मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. यहां रहने वाली एक हिंदू युवती को मुस्लिम सहेली से प्यार हो गया. दोनों का प्यार इस कदर बढ़ा कि दोनों ने साथ-जीने मरने की कसमें खा ली. दोनों घर से भाग गईं और शादी रचा ली. पुलिस ने दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दोनों ग्रेजुएशन की छात्रा हैं: जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाली दोनों छात्राएं ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं. दोनों सहेली है. एक छात्रा 21 साल की औऱ दूसरी 22 साल की है. एक छात्र हिंदू और उसकी सहेली मुस्लिम है. दोनों में काफी समय पहले से ही अच्छी दोस्ती थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
मोहब्बत में खाईं कसमें : दोनों को एक दूसरे से इस कदर प्यार हुआ कि दोनों ने साथ-जीने मरने की कसमें खा ली. दोनों के परिजनों को इस बारे में पता ही नहीं चला. पिछले करीब छह वर्षों से प्रेम-प्रसंग का मामला चलता रहा. किसी को इसकी खबर नहीं हुई।
छह दिन पहले दोनों घर से भागी : लगभग छह दिन पहले दोनों युवतियों अचानक से घर से गायब हो गई. इसके बाद उनके परिवार वाले परेशान हो गए. परिवार वालों ने इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली में दी.पुलिस परिवार वालों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।
उज्जैन में मिली लोकेशन :पुलिस की पड़ताल के दौरान पुलिस को दोनों की लोकेशन उज्जैन में मिली। पुलिस परिवार वालों के साथ दोनों युवतियों की तलाश में उज्जैन गई. वहां जाकर पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद कर लिया. हालांकि दोनों युवतियों ने आपस में विवाह रचा लिया था. बाद में पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर आई. आवश्यक कार्रवाई कर दोनों को उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया।
पुलिस ने क्या कहा :इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. दोनों ही बालिग है, ऐसे में उन लोगों की रजामंदी से परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।

TREND