Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    MURDER:हत्या के मामले से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 आला कत्ल चाकू बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    रेवती बलिया:----थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या के मामले से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 आला कत्ल चाकू बरामद । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरेशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता ।

           उल्लेखनीय है कि थानाध्यक्ष रेवती श्री प्रशान्त कुमार चौधरी मय हमराह उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल, का0 संतराज यादव, का0 अविनाश शर्मा, का0 अनिल कुमार चौधरी, म0का0 प्रतिभा देवी  मय वाहन सरकारी बोलेरो नं0 यूपी 70 एजी 3237 के मय चालक का0 आशीष कुमार के विनावर देखभाल क्षेत्र पेण्डिंग विवेचना  मु0अ0सं0 119/2025 धारा 103(1), 238 बी.एन.एस से संबंधित वांछित 02 नफर *अभियुक्तगण 1.  सुरेन्द्र यादव पुत्र मोती यादव निवासी  मानगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष 2.  रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर यादव उर्फ चीलर यादव निवासी ग्राम दहियाव थाना टाउन जिला सारण छपरा बिहार उम्र 19 वर्ष* को गोपाल नगर गेट ब्रह्म बाबा स्थान  के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 अदद आला कत्ल चाकू बरामद हुआ । थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया । 
    घटना का विवरण दिनांक 22.03.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रेवती पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि घटना दिनांक 18.03.2025 समय करीब 8.30 बजे रात्रि की है। मेरा पुत्र चन्दन कुमार अपने घर पर खाना खा रहा था तभी मेरे ही गांव के *सुरेन्द्र पुत्र मोती यादव* , श्री भगवान पुत्र मोती यादव, बलि यादव पुत्र जवाहर यादव, दीपक यादव पुत्र बीरबल यादव निवासीगण मानगढ़ थाना रेवती जिला बलिया व *रोहित यादव पुत्र चिलर यादव* सा0 दहियावा थाना सारण जिला सारण (छपरा) बिहार  मेरे घर आये और मेरे पुत्र को अपने साथ लेकर चले गये। साथ लेकर जाते समय हम प्रार्थी व कन्हैया प्रसाद पुत्र श्याम बिहारी प्रसाद जीतू प्रसाद पुत्र स्व0 राजदेव प्रसाद ने देखा । मेरा पुत्र घर नही आया तो मैं काफी खोजबीन करने लगा तो उपरोक्त लोगो द्वारा मेरे पुत्र की हत्या करके उसका शव गेंहू के खेत में फेक दिये हैं। इस सूचना पर तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन कर सार्थक प्रयास किया जा रहा था जिसके क्रम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आला कत्ल चाकू की बरामदगी की गयी है ।

    सम्बन्धित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 119/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस  व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रेवती जनपद बलिया
    गिरफ्तार अभियुक्त-
    1. सुरेन्द्र यादव पुत्र मोती यादव निवासी  मानगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष
    2. रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर यादव उर्फ चीलर यादव निवासी ग्राम दहियाव थाना टाउन जिला सारण छपरा बिहार उम्र 19 वर्ष
    बरामदगी-
    1. 03 अदद आला कत्ल चाकू
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1. SO श्री प्रशान्त कुमार चौधरी थाना रेवती बलिया 
    2. व0उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल थाना रेवती बलिया 
    3. का0 संतराज यादव थाना रेवती बलिया 
    4. का0 अविनाश शर्मा थाना रेवती बलिया 
    5. का0 अनिल चौधरी थाना रेवती बलिया 
    6. म0का0 प्रतिभा देवी  थाना रेवती बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News